लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के गृहमंत्री ने ऊपरी भद्रा परियोजना की जांच की कांग्रेस की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जून कर्नाटक के गृहमंत्री बसावाराज बोम्मई ने भाजपा विधान पार्षद एएच विश्वनाथ द्वारा 20 हजार करोड़ रुपये की ऊपरी भद्रा परियोजना को लागू करने में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच कराने की कांग्रेस की मांग को रविवार को खारिज कर दिया।

बोम्मई ने इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सिंचाई परियोजना को लेकर प्रक्रिया (निविदा जारी) पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (केटीटीपी) अधिनियम के तहत तय किया गया था। इस मामले में भी उसी का अनुकरण किया गया है। इस मामले में सबकुछ सामने है, आरोपों में कोई दम नहीं है।’’

संवाददाताओं से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि आरोप लगाना विपक्षी पार्टी का कर्तव्य है लेकिन जल संसाधन सचिव ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जब सच जानते हैं तो उसकी जांच करने की क्या जरूरत है।’’

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विश्वनाथ के आरोपों के मद्देनजर मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने की मांग की है जबकि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने पूरे प्रकरण की जांच विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त समिति से कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि विश्वनाथ ने हाल में आरोप लगाया था कि वित्त विभाग की मंजूरी के बिना ही ऊपरी भद्रा परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की निविदा जारी की गयी थी ।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को परियोजना में 10 प्रतिशत का कमीशन (हिस्सा)मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया