लाइव न्यूज़ :

'हमने गांधीजी को नहीं छोड़ा फिर आप क्या हैं?', कर्नाटक के सीएम को धमकी देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 08:47 IST

कर्नाटक हिंदू महासभा के सचिव धर्मेंद्र को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लोहित कुमार ने ही धर्मेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज बोम्मई और भाजपा पर विवादित बयान देने वाले कर्नाटक हिंदू महासभा के सचिव गिरफ्तार।मैसूर में एक मंदिर को ढहाने संबंधी आदेश से नाराज हिंदू महासभा के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान दिए थे।

बेंगलुरु: कर्नाटक में हिंदू महासभा के एक सचिव धर्मेंद्र को मेंगलुरु पुलिस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को 'धमकी देने' के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मैसूर में एक मंदिर को ढहाने संबंधी आदेश से नाराज हिंदू महासभा के नेताओं ने विवादित बयान दिए थे।

हाल में वायरल एक वीडियो में अखिल भारत हिंदू महासभा के कुछ सदस्य भाजपा को 'चेतावनी' देते नजर आ रहे हैं और कह रहे कि 'हिंदुओं की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ जाने वाले किसी को भी वे नहीं बख्शेंगे'। वहीं, उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि 'गांधी भी मारे गए क्योंकि हिंदुओं आहत थे।'

हाल ही में मैसूर में जिला प्रशासन द्वारा प्राचीन मंदिर तोड़े जाने की निंदा करते हुए हिंदू महासभा ने शनिवार को मंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें हिंदू महासभा के राज्य सचिव धर्मेंद्र ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी थी कि हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

धर्मेंद्र ने कहा था, 'हमने गांधीजी को नहीं छोड़ा। आप (सीएम बोम्मई) हमारे लिए क्या हो। अगर हम हिंदुओं पर हमलों की निंदा कर सकते हैं और गांधी को मार सकते हैं, तो आपको लगता है कि हम आप सभी के बारे में नहीं सोच सकते?'

संगठन के नाम का दुरुपयोग करने और सीएम बोम्मई को धमकी जारी करने का आरोप लगाता हुए हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लोहित कुमार द्वारा बरके पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद धर्मेंद्र को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रंस में मौजूद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

'भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा'

कर्नाटक हिंदू महासभा के गिरफ्तार सचिव धर्मेंद्र ने ये भी आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भाजपा ने मैसूरु में एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति देकर हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है और अब इस लड़ाई में संघ परिवार का इस्तेमाल कर अपनी हरकतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। 

धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि मंदिर ध्वस्त किये जाने के खिलाफ संघ के संगठनों की लड़ाई भाजपा सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, 'हमें यह लड़ाई लड़ रहे संघ परिवार पर दया आती है । अगर वे अपनी लड़ाई के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें आने वाले चुनावों में भाजपा को हराना चाहिए और हिंदू महासभा का समर्थन करना चाहिए, जो हिंदुत्व पर आधारित की पार्टी है।'

धर्मेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार का विरोध करने वाले हिंदू संगठनों को खुले तौर पर यह रुख अपनाना चाहिए कि वे भविष्य में पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों पर हमले जारी रहे तो हिंदू महासभा भाजपा और राज्य की 'रीढ़विहीन' सरकार को नहीं बख्शेगी। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommaiमहात्मा गाँधीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल