लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उच्च न्यायालय का पूर्व मुख्मंत्री येदियुरप्पा और अन्य को भ्रष्टाचार के मामले में नोटिस

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अगस्त कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके बेटे तथा भाजपा राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र समेत अन्य को नोटिस जारी कर एक आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 17 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता टी जे अब्राहम की एक याचिका पर इन सभी को नोटिस जारी किये गये हैं। इस याचिका में अतिरिक्त शहर दीवानी एवं सत्र न्यायाधीश के एक आदेश को चुनौती देते हुये इसे निरस्त करने का अनुरोध किया गया है।

सत्र न्यायाधीश ने येदियुरप्पा (तत्कालीन मुख्यमंत्री) और पूर्व मंत्री एस टी सोमशेखर पर मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति के अभाव में उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

इस फैसले को चुनौती देते हुए अब्राहम ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की है। अब्राहम ने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा और उनके बेटे तथा रिश्तेदारों समेत अन्य को बेंगलुरु विकास प्राधिकरण की एक रूकी हुई आवास परियोजना को शुरू करने के लिए एक ठेकेदार की तरफ से रिश्वत मिली। कांग्रेस ने इस मामले को कर्नाटक विधानसभा में 2020 में उठाया था।

हालांकि, येदियुरप्पा और उनके बेटे ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!