लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कोरोना वायरस प्रसार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सतर्क किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह दूसरी लहर की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह रेखांकित करते हुए कि 8 से 10 राज्यों में सक्रिय मामले बहुत ज्यादा हैं और महाराष्ट्र में करीब 2.84 लाख, केरल में 24,000 और कर्नाटक में 19,000 लोग उपचाराधीन है, उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि दूसरी लहर आ गयी है। ऐसे में अगर हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो खतरा आसन्न है।’’

मंत्री ने लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और दो गज की दूरी के नियम का पालन करने की अपील की। राज्य में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से 1.6 प्रतिशत ज्यादा है जो अच्छा संकेत नहीं है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। रोजाना एक लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पाबंदियां लगायी गयी हैं और आने वाले दिनों में सरकार और कड़े कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मैंने मुख्यमंत्री से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है और मुख्यमंत्री इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे।’’

स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण पर सुधाकर ने बताया कि बीदर 113 प्रतिशत, धारवाड़ ने 107 और गडग ने 103 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह