लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने अभी कड़े लॉकडाउन की संभावना से इनकार किया

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार के समक्ष कड़ा लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कम से कम तीन-चार सप्ताह के कड़े कदमों की जरूरत है।

उन्होंने कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार के समक्ष पूर्ण लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग नियमों का सख्ती से पालन करें।’’

वह राज्य में कई स्थानों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

कर्नाटक ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा रखा है।

राज्य में एक दिन में महामारी के 48,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें आधे से ज्यादा बेंगलुरु में हैं।

कर्नाटक में चार लाख उपचाराधीन मामले हैं और राज्य में पिछले साल महामारी की शुरुआत होने के बाद से 15,523 लोगों की मौत इस घातक विषाणु संक्रमण से हो चुकी है।

सुधाकर ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में पर्याप्त टीके नहीं पहुंचे, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तीन लाख टीकों के उपलब्ध भंडार के साथ संबंधित आयु समूह के टीकाकरण की प्रतीकात्मक शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ