लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से कोविड-19 टीका की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात की और मांग की कि केंद्र सरकार राज्य के लिए कोविड-19 टीके की आपूर्ति बढ़ाए।

मंत्री ने बैठक में कहा कि कर्नाटक ने अभी तक टीके की करीब 2.4 करोड़ खुराक लोगों को लगाई है जो दक्षिण के सभी राज्यों में सर्वाधिक है।

सुधाकर दो दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आए हैं। हर्षवर्धन के अलावा उन्होंने गजेन्द्र सिंह शेखावत, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे पत्र में सुधाकर ने कहा कि कर्नाटक में करीब 13 हजार टीकाकरण केंद्र हैं और प्रति दिन टीके की दस लाख खुराक लगाए जाने की क्षमता है।

मंत्री ने पत्र में कहा, ‘‘इसलिए मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि कृपया आपूर्ति बढ़ाएं ताकि राज्य में हर चाहने वाले एवं पात्र नागरिक को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके।’’

सुधाकर ने टीके की बर्बादी को कम करने के लिए राज्य सरकार के प्रबंधन से भी हर्षवर्धन को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि बर्बादी को कम करने के लिए जिलों से सावधानीपूर्वक सूक्ष्म योजना बनाने और क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस कारण राज्य के आठ जिलों में टीके की बर्बादी नहीं हुई।’’

मंत्री ने पत्र में कहा कि कर्नाटक के लोग अब टीकाकरण में रूचि दिखा रहे हैं क्योंकि उनमें हिचक कम हुई है और जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने राज्य के लिए केंद्र प्रायोजित चार मेडिकल संस्थानों की भी मांग की। केंद्र के अन्य मंत्रियों के साथ बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कई परियोजनाओं की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह