लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से घर पर ही रहकर योग दिवस मनाने की अपील की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने लोगों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घर में ही रह कर योग करने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि इस दिन एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका लक्ष्य सात लाख लोगों को टीके की खुराक देना होगा।

डॉ सुधाकर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कोविड महामारी के कारण इस बार किसी भी व्यक्ति को बाहर खुले में योग दिवस नहीं मनाना चाहिए और न ही बड़ी संख्या में एकत्र होना चाहिए। इस बार योग दिवस का मंत्र है- योग के साथ रहें, घर पर रहें' और 'बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग करें'। ’’

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के आवास पर कर्नाटक के सभी मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग दिवस मनाएंगे।डॉ सुधाकर ने कहा, ‘‘ इस बार 21 जून को योग दिवस के अवसर पर एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18-44 आयु वर्ग, 45 साल से अधिक आयु के लोगों के अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों एवं विभिन्न समूह के लोगों को टीका लगाया जाएगा। ‘‘ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्नाटक में अब तक कोविड-19 टीके की 1.80 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे