लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 53 नये मामले आये सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 847

By भाषा | Updated: May 10, 2020 15:34 IST

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नये मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नये मामले बागलकोट और शिमोगा जिलों में आए है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से एकमात्र मौत बेंगलुरु शहरी जिले में हुई। कलबुर्गी और बेंगलुरु में तीन-तीन और चिकबल्लापुर के चिंतामणि और दावणगेरे में एक-एक मामला सामने आया है

बेंगलुरु: कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 53 नये मामले सामने आए जो एक दिन में आए नये मामलों में सबसे अधिक है। इसके साथ में राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 847 हो गई है जबकि एक और व्यक्ति की मौत से राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नये मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नये मामले बागलकोट और शिमोगा जिलों में आए है।

वहीं, भटकल और उत्तर कन्नड जिले में सात-सात मामले सामने आए हैं। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘‘पीटीआई्-भाषा’’ बताया कि ये राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सामने आए सबसे अधिक मामले है। उल्लेखनीय है कि शिमोगा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है अब तक यह ग्रीन जोन में शामिल था। शिमोगा में जो आठ मामले आए हैं उनमें से सात अकेले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुरा के हैं।

इनमें अलावा कलबुर्गी और बेंगलुरु में तीन-तीन और चिकबल्लापुर के चिंतामणि और दावणगेरे में एक-एक मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शिमोगा में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोग नौ लोगों के समूह का हिस्सा हैं जो अहमदाबाद से लौटा था और तबलीबी जमात के संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 से एकमात्र मौत बेंगलुरु शहरी जिले में हुई। मृतक 56 वर्षीय महिला है। उन्होंने बताया कि महिला को सांस लेने में होने वाली समस्या के बाद चार मई को निजी अस्पताल में और छह मई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला की मौत सात मई को हुई थी और नौ मई को उसके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया