लाइव न्यूज़ :

किसानों के कर्ज माफी के लिए कर्नाटक सरकार ने जारी किए 5,450 करोड़ रुपये, 12 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

By भाषा | Updated: February 8, 2019 14:58 IST

जनता दल (एस)-कांग्रेस की सरकार का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमारस्वामी ने कहा कि इससे करीब 12 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिये अबतक 5,450 करोड़ रुपये जारी किये।

जनता दल (एस)-कांग्रेस की सरकार का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमारस्वामी ने कहा कि इससे करीब 12 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को आरोग्य कर्नाटक के साथ जोड़ा जाएगा और इसका नाम ‘आयुष्मान कर्नाटक’ रखा जाएगा।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मौजूदा 61.5 लाख लाभार्थियों के अलावा इस योजना में अन्य 52 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा।’’ 

बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गये। भाजपा सदस्य बुधवार से शुरू बजट सत्र की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा पर गठबंधन सरकार को गिराने का आरोप लगाया।

 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकबजट 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह