लाइव न्यूज़ :

Karnataka Lockdown: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद कर्नाटक सरकार ने बदले लॉकडाउन छूट के नियम, जानें क्या-क्या हुए बदलाव

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 21:09 IST

कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन में दिए गए छूट के नियमों में बदलाव किया है और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने के अलावा नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 5 जुलाई हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति को छोड़कर किसी प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।29 जून से नाइट कर्फ्यू का समय बदलकर शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन में दिए गए छूट के नियमों में बदलाव किया है। कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ अधिकारियों की बैठक के बाद कर्नाटक सरकार ने यह फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य में रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने के अलावा नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव करने का फैसला किया है।

कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया, "राज्य में 5 जुलाई हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। रविवार को आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति को छोड़कर किसी प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने फैसला किया है कि 10 जुलाई से सभी सरकारी कार्यालयों को हर शनिवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। 29 जून से नाइट कर्फ्यू का समय बदलकर शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है, जो मौजूदा समय में रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक है।

बेंगलुरु: 10 हजार बिस्तरों की कोविड-19 देखभाल सुविधा की शुरुआत होगी

कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के चिकित्सा शिक्षामंत्री एस सुधाकर ने शनिवार को कहा कि सोमवार शाम से सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमितों का इलाज करने के लिए 10 हजार बिस्तरों की व्यवस्था होगी और बहुमंजिली आवासीय इमारतों का इस्तेमाल संक्रमितों के इलाज में किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार शाम तक हम सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की सटीक जानकारी दे पाएंगे।’’

कर्नाटक में 11 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस से 11005 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 180 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से 6916 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3909 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देश में कोरोना की चपेट में 5 लाख से ज्यादा लोग

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 5 लाख 8 हजार 953 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 15685 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 295880 लोग कोविड-19 से ठीक हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के 197387 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे