लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के राज्यपाल ने महामारी के बीच सरकार की ‘उपलब्धियों’ की प्रशंसा की, कांग्रेस ने जताया विरोध

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 जनवरी कर्नाटक में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य विधानमंडल की एक संयुक्त बैठक के दौरान प्रतिकात्मक विरोध दर्ज कराया और भाजपा सरकार पर उत्तरी जिलों को ‘नजरअंदाज’ करने का आरोप लगाया।

वहीं, राज्यपाल वजुभाई वाला ने कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा हासिल की गई ‘उपलब्धियों’ के लिए राज्य प्रशासन की सराहना की।

राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक के दौरान राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य अपने नेता सिद्धरमैया के नेतृत्व में तख्तियां लिये हुए खड़े हो गये। हालांकि, कुछ मिनट बाद वे सभी बैठ गए और उन्होंने राज्यपाल का पूरा अभिभाषण शांतिपूर्वक सुना।

तख्तियों पर कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सीमावर्ती जिले बेलगावी में विधानसभा का सत्र आयोजित नहीं कर उत्तरी कर्नाटक को ‘नजरअंदाज’ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि साल में एक बार विधानमंडल का एक सत्र बेलगावी के सुवर्ण विधान सौध में आयोजित होता है।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रभावों को कम से कम करने की हर संभव कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस आपदा का इस्तेमाल अपनी शक्ति, अतिरिक्त स्वास्थ्य ढांचा तैयार करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए एक अवसर के तौर पर किया।’’

उन्होंने कहा कि महामारी की वजह से पेश आई चुनौतियों के बाद भी इस सरकार की उपलब्धियां रेखांकित किये जाने योग्य है। उन्होने राज्य में बाढ़ से निपटने में सरकार की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से राहत पहुंचाने के लिए 1,345 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान