कर्नाटक के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर ग्रुप कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य की जानकारी ली

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:44 IST2021-12-09T22:44:35+5:302021-12-09T22:44:35+5:30

Karnataka Governor, Chief Minister visited the hospital and inquired about the health of Group Captain Varun. | कर्नाटक के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर ग्रुप कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य की जानकारी ली

कर्नाटक के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर ग्रुप कैप्टन वरुण के स्वास्थ्य की जानकारी ली

बेंगलुरु, नौ दिसंबर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को यहां वायुसेना के कमान अस्पताल में बल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य की जान लेने वाले हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र सिंह ही जीवित बचे हैं। यह हादसा बुधवार को तमिलनाडु में हुआ था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा क राज्यपाल और मुख्यमंत्री कमान अस्पताल गये और सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिंह को शुरूआत में तमिलनाडु में नीलगिरि जिला स्थित वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार शाम बेंगलुरु लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka Governor, Chief Minister visited the hospital and inquired about the health of Group Captain Varun.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे