लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के राज्यपाल, मुख्मयंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 सितंबर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाइयां।’’

देश के लाखों नागरिकों द्वारा मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किए जाने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ हमें आपके कुशल नेतृत्व पर गर्व है क्योंकि आप भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।’’

मोदी को बधाई देते हुए बोम्मई ने अपने संदेश में कहा, ‘‘आजादी मिलने के बाद से अब तक भारत को पहली बार साहसिक, निर्णायक और कुशल नेता मिला है जिसने देश को एकजुट किया है एवं नए भारत के निर्माण के लिए नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना भरी है।’’

वहीं, देवगौड़ा ने मोदी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। हमारे महान राष्ट्र में उनके नेतृत्व से शांति आए एवं सभी नागरिकों की समृद्धि हो।’’

देवगौड़ा के बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं ईश्वर से उन्हें राष्ट्र सेवा जारी रखने के लिए और अधिक ऊर्जा, प्रेरणा एवं अच्छा स्वास्थ्य देने की प्रार्थना करता हूं।’’

भाजपा विधायकों एवं नेताओं ने भी मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू