लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार का कक्षा 10 और 12वीं के लिए स्कूल, कॉलेज एक जनवरी से फिर से खोलने का निर्णय

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 दिसंबर कर्नाटक सरकार ने स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों (पीयूसी) को कक्षा 10 और पीयूसी द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) के छात्रों के लिए एक जनवरी से फिर से खोलने का शनिवार को निर्णय किया, जो कोरोना वायरस स्थिति के कारण बंद थे।

राज्य सरकार ने साथ ही विद्यागम कार्यक्रम भी शुरू करने निर्णय लिया, जो कक्षा छह से कक्षा नौ तक के छात्रों के लिए सतत स्कूली शिक्षा सक्षम बनाता है।

राज्य में स्कूल और पीयूसी कॉलेजों को फिर से खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने पर कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा दी गई सलाह पर लगभग एक घंटे तक विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि एक जनवरी से कक्षा 10 और 12 (पीयूसी द्वितीय वर्ष) शुरू करने और विद्यागम कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा छह से नौ तक के छात्रों के लिए शिक्षा प्रदान करने का सुझाव दिया गया।

उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी ने एकमत से इस पर सहमति जताई ... इसलिए कक्षा 10 और 12 वीं को एक जनवरी से और कक्षा छह से नौ के छात्रों के लिए विद्यागमा को शुरू करने पर सहमति बनी है।"

मुख्यमंत्री ने इसी बारे में ट्वीट करके कहा कि 15 दिन स्थिति की समीक्षा के बाद अन्य कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

कक्षा 10 और पीयूसी द्वितीय वर्ष, दोनों कक्षाएं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा देनी है।

स्कूल और पीयू कॉलेज राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू होने से पहले कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए मार्च के बाद से बंद हैं।

राज्य में डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेजों को 17 नवंबर को फिर से खोल दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग