लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार टिकैत के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 मार्च जनता दल (एस) नेता एच डी कुमार स्वामी ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत के खिलाफ राज्य में दर्ज मामलों को किसानों की ‘आवाज दबाने की कोशिश’ करार दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की।

बता दें कि कर्नाटक के शिमोगा और हावेरी में टिकैत के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ शिमोगा और हावेरी में मामले दर्ज किए हैं। यह कुछ नहीं बल्कि किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर जानना चाहा कि अगर वास्तव में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं तो अब तक कितने भाजपा नेताओं के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे टिकैत ने 20 मार्च को दक्षिण भारत में आयोजित पहली रैयत महापंचायत को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के किसानों से विरोध तेज करने और कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर से बेंगलुरु का रास्ता रोकने का आह्वान किया था।

कुमास्वामी ने कहा कि टिकैट के भाषण में कुछ भी भड़काऊ नहीं है और अगर कोई मानता है कि यह भड़काऊ है तो यह उसकी ‘गलत समझ’ है।

उन्होंने कहा,‘‘ संविधान में मिले अधिकार के तहत संघर्ष करने एवं संघर्ष का आह्वान करने का अधिकार है। टिकैत ने हमला करने या हत्या करने का आह्वान नहीं किया। उनके खिलाफ दर्ज मामलों को यथाशीघ्र वापस लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए