लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार आपदा प्रबंधन को करेगी मजबूत, खर्च करेगी 15 करोड़ रूपये

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 मई कर्नाटक सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए 15 करोड़ रूपये दिये जाएंगे। राज्य के गृह राज्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरी उपकरणों की खरीद तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो और कंपनियां तैयार करने में इस्तेमाल की जाएगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार एसडीआरएफ को मजबूत करने एवं कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं पिछली बार हमने 100 पूर्व सैन्यकर्मियों की भर्ती की थी। इस साल हम 100 और की भर्ती करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पहले से ही एसडीआरएफ की चार कंपनियों के 434 लोग बेंगलुरु, मंगलुरु, कलबुर्गी और मैसुरू में हैं और अब दावणगेरे में एक तथा हुबली-धारवाड़ एवं बेलगावी क्षेत्र के बीच भी एक कंपनी खड़ी करने का फैसला किया गया है क्योंकि बेलगावी को बार-बार बाढ़ का सामना करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत करने का निर्णय लिया है और इस साल अर्थमूवर, करीब 14 एंबुलेंसों जैसे उपकरणों की खरीद एवं एसडीआरएफ की दो कपंनियां खड़ी करने एवं अन्य कार्यों के लिए 15 करोड़ रूपये दिये जाएंगे।’’

मंत्री का बयान ऐसे समय आया है, जब चक्रवाती तूफान तौकते ने तटीय एवं मलनाड जिले के आस-पास कहर बरपाया है । इन जिलों में पिछले तीन वर्षों से भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जान-माल का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि चक्रवात प्रभावित उडुपी में उपकरणों की एक खेप भेजी गयी है तथा साथ ही मंगलुरु, कारवार एवं उडुपी में बस, ट्रक जैसे वाहन भेजे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है