लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से डीआरडीओ की मदद से कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 मई कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह राज्य में रक्षा मंत्रालय या रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से कोविड-19 देखभाल केंद्र बनाने पर विचार करें।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे एक पत्र में उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावडी ने कहा कि रक्षा विभाग के पास बेंगलुरु और बेलगावी में बड़ी जमीन है, जो कि इस कार्य के लिए उपयुक्त है।

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और अहमदाबाद में कोविड अस्पताल और चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की डीआरडीओ की पहल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढ़ने की वजह से यहां अस्पतालों पर काफी दबाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और बेलगावी में इस तरह के केंद्र खुलने से न केवल इस क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि मौजूदा अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने रक्षा मंत्री से इस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आग्रह किया है।

कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 38,603 नए मामले सामने आए हैं और 476 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22.42 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 22,313 हो गई। नए मामलों में से 13,338 मामले अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से ही सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे