लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार खदानों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थों की समीक्षा करेगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:20 IST

Open in App

दावणगेरे (कनार्टक), 25 फरवरी कर्नाटक सरकार राज्य के सभी खदानों में विस्फोटक पदार्थों की समीक्षा कराएगी। सरकार ने यह कदम हाल में एक खदानों में हुए विस्फोट और 12 लोगों के मारे जाने के बाद उठाया है।

कर्नाटक के गृहमंत्री बसावराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि समीक्षा का कार्य गृह एवं खान विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

उन्होंने यह घोषणा चिक्कबल्लापुर स्थित खदान में दुर्घटनावश जिलेटिन छड़ में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत के दो दिन बाद की है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन को बंद करेगी और समीक्षा में अनधिकृत रूप से अगर विस्फोटक मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोम्मई ने कहा, ‘‘विस्फोटक सामग्री का ऑडिट खदान एवं खनन केंद्रों में जमा विस्फोटक का पता लगाने के लिए किया जाएगा।’’

मंत्री के मुताबिक खदानों की हर तीन महीने में जांच की जाती थी लेकिन अब परिपत्र जारी कर हर 15 दिन में इनकी जांच करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को शिवमोगा शहर के बाहरी इलाके में ट्रक में रखे विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे