लाइव न्यूज़ :

एमएलसी के आरोपों को कर्नाटक सरकार ने आधारहीन करार दिया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को असंतुष्ट एमएलसी ए एच विश्वनाथ के उस आरोप का खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंचाई विभाग ने 21,473.67 करोड़ रुपये का ठेका वित्तीय मंजूरी के बगैर जल्दबाजी में तैयार किया था।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाने की मांग कर रहे विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र पर सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “विश्वनाथ का यह आरोप कि 20 हजार करोड़ रुपये की भद्र अपर कनाल परियोजना और कावेरी सिंचाई परियोजना को वित्त विभाग की मंजूरी के बगैर तैयार किया गया, सच्चाई से कोसों दूर है।”

बयान में कहा गया कि सरकार ने वित्त विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2020 को दी गई मंजूरी के बाद प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तकनीकी सलाहकार समिति ने 24 दिसंबर, 2020 को 16,125.48 करोड़ रुपये को मंजूरी दी थी।

आज विश्वनाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि न तो वित्त विभाग से मंजूरी ली गई और न बोर्ड की बैठक हुई बल्कि जल्दबाजी में ठेका तैयार कर दिया गया। उन्होंने इसे घोटाले का नाम दिया और कहा कि ठेकेदारों से रिश्वत लेने के उद्देश्य से ऐसा किया गया।

उन्होंने कहा, “क्या यह ठेकेदारों का हित सोचने वाली सरकार है?” विश्वनाथ भाजपा से विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं और वह दो साल पहले जनता दल (एस) से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्रियों समेत पूरा प्रदेश, प्रशासन में विजयेंद्र के हस्तक्षेप के बारे में बात कर रहा है।

विश्वनाथ ने कहा, “आज कौन सा मंत्री संतुष्ट है? प्रत्येक विभाग में उनका (विजयेंद्र का) हस्तक्षेप है।” विश्वनाथ का बयान ऐसे समय पर आया है जब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह राज्य में तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

कुछ विधायकों द्वारा येदियुरप्पा को हटाने की मांग करने की पृष्ठभूमि में सिंह, विधायकों से बातचीत करने के लिए कर्नाटक में हैं। विश्वनाथ के बयान को आधारहीन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एमएलसी के बयानों पर कार्रवाई करने का निर्णय लेगा।

विश्वनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कोलार में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की सरकार लूट में विश्वास रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट