लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने अधिकारियों को शिकायतें लेकर मीडिया के सामने जाने से रोका

By भाषा | Updated: September 19, 2021 00:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 सितंबर कर्नाटक सरकार ने शनिवार को अधिकारियों को आधिकारिक उद्देश्य के अलावा अपनी शिकायतों को रखने या अपने विचार प्रकट करने के लिए मीडिया के सामने जाने से मना कर दिया।

सरकार ने सरकार या विभाग की उपलब्धियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर व्यक्तिगत उपलब्धि की तरह प्रकट करनेवाले अधिकारियों को भी ऐसा करने से मना करते हुए आधिकारिक जानकारियों को साझा करने के लिए प्रशासन के नाम पर बने खातों या हैंडल का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक परिपत्र में कहा गया कि सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस या मीडिया में बेवजह बयान देने के मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं, इससे प्रशासनिक प्रणाली पर बुरा असर होता है और सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। सरकार ने अधिकारियों के इस तरह के आचरण को गंभीरता से लिया है।

परिपत्र पर मुख्य सचिव पी रवि कुमार के हस्ताक्षर हैं।

यह परिपत्र ऐसे समय में आया है जब राजस्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया था कि सरकार मुख्य सचिव को ‘ओवरएक्टिंग’ करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देगी, जो सीधे मीडिया के सामने जाकर आरोप लगाते हैं या शिकायत करते हैं।

वह जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उनकी पार्टी के विधायक सा रा महेश की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। महेश आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधूरी का जिक्र कर रहे थे, जो पहले मैसुरू में उपायुक्त थीं और दोनों ने ही एक-दूसरे पर अनियमिता के आरोप लगाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल