लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने नेता प्रतिपक्ष की जिलाधिकारियों के साथ बैठक की अनुमति देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 मई कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक करने के नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की सरकार ने कहा कि इस तरह की बैठक का कोई प्रावधान नहीं है।

सिद्धरमैया ने इसे विपक्षी पार्टियों को रोकने की कोशिश करार दिया और मांग की कि उन्हें सूचना एकत्र करने के लिए बैठक की अनुमति दी जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो वह लोगों की हितों की रक्षा के लिए किसी भी संसदीय एवं संवैधानिक कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं।

मुख्य सचिव ने पूर्व के परिपत्रों का हवाला देते हुए सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ नेता प्रतिपक्ष विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखकर प्रशासनिक जानकारी प्राप्त कर सकता है लेकिन नेता प्रतिपक्ष के लिए अधिकारियों के साथ बैठक का कोई प्रावधान नहीं है।’’

मुख्य सचिव ने नेता प्रतिपक्ष को यह पत्र सिद्धरमैया के उस पत्र के जवाब में लिखी है जिसमें उन्होंने कुछ दिन पहले जिलों के जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी प्राप्त करने के लिए जूम पर सीधी बैठक में शामिल होने का निर्देश देने को कहा था। मुख्य सचिव द्वारा लिखे पत्र को मुख्यमंत्री ने भी मंजरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है