लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने गारमेंट क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए मुफ्त बस पास की पेशकश की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:37 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसंबर कर्नाटक सरकार ने शहर के गारमेंट फैक्टरियों में कार्यरत करीब ढाई लाख महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए उन्हें घर से कार्यस्थल तक जाने के लिए मुफ्त बस पास देने का फैसला किया है।

हालांकि, इस योजना पर आने वाले खर्च का 40 प्रतिशत, उस गारमेंट फैक्टरी के मालिक को वहन करना होगा जहां पर महिला कर्मी कार्यरत हैं।

बेंगलोर महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) ने यहां जारी बयान में कहा कि ‘‘वनिता संगति’ परियोजना के तहत बीएमटीसी ने श्रम विभाग की साझेदारी में अगले साल जनवरी से मुफ्त बस पास जारी करने का फैसला किया है।

बीएमटीसी ने कहा कि गारमेंट फैक्टरियों में काम करने वाली महिलाएं जो ‘ वनिता संगति’ मासिक बस पास की योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें इसके लिए संबंधित फैक्टरी में आवेदन करना होगा।

बयान में कहा गया कि फैक्टरी प्रबंधन के लिए जरूरी है । वह उन महिला कर्मियों की सूची बेंगलुरु स्थित कर्नाटक श्रम बोर्ड को जमा करे जो बस पास की सुविधा लेना चाहती हैं।

परिवहन निगम ने बताया कि ‘वनिता संगति’ पास धारक महिलाएं बीएमटीसी की सभी साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा कर सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं