लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार को शिवाजी महाराज के प्रति अधिक सम्मान दिखाने की जरूरत: महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:59 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक सरकार को छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी विरासत के प्रति अधिक सम्मान दिखाने की जरूरत है तथा उनके जैसे महापुरुष को बदनाम करने के कृत्य को माफ नहीं किया जा सकता है।

बेंगलुरु में मराठा योद्धा शासक की मूर्ति को कथित रूप से विरूपित करने के आरोप में हाल में पड़ोसी कर्नाटक में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शिंदे ने बुधवार को इस घटना को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में बयान दिया।

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री ने कहा, ‘‘समूची घटना की निंदा की जानी चाहिए। मैं कड़ी निंदा करता हूं क्योंकि हम सभी शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं। हमारे लिए उनका योगदान प्रेरणादायक है और उनके जैसे महापुरुष को बदनाम करना एक ऐसा कार्य है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है।’’

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार शिवाजी महाराज के नाम का इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री ने हाल में काशी में एक कार्यक्रम के दौरान भी उनके नाम का इस्तेमाल किया था। लेकिन, कर्नाटक सरकार को शिवाजी महाराज और उनकी विरासत के प्रति अधिक सम्मान दिखाने की जरूरत है।’’

बेंगलुरु की कथित घटना को लेकर सीमावर्ती जिले बेलगाम में घमासान शुरू हो गया। महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा जताता है। शिंदे ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार हमेशा उस राज्य में रहने वाले मराठी लोगों के खिलाफ पक्षपाती रवैया अपनाती रही है। मंत्री ने घटना का उल्लेख किए बिना कहा, ‘‘शिवसेना कार्यकर्ता के तौर पर हम (पूर्व में) बेलगाम गए थे लेकिन हमें सलाखों के पीछे डाल दिया गया था।’’

शिवसेना ने हाल में बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को कथित रूप से विरूपित किए जाने के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया था।

कर्नाटक विधानसभा ने शिवाजी महाराज और संगोली रायन्ना की प्रतिमाओं को विरूपित करने और कन्नड़ ध्वज को जलाने संबंधी हालिया घटनाओं की निंदा करते हुए सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि ऐसी घटनाओं को देशद्रोह माना जाएगा तथा इनमें शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘गुंडा अधिनियम’’ के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रस्ताव पेश करने वाले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक की सीमा का एक इंच भाग भी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे