लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार सोमवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों पर कर सकती है निर्णय

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए सभी कार्यदिवसों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को लगाने के बारे में राज्य मंत्रिमंडल सोमवार को फैसला ले सकता है।

मंत्रियों ने रविवार को बताया कि इस बारे में संभवत: मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में मुफ्त कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में विचार किया जा सकता है।

उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा, ‘‘दिशा निर्देश के मुताबिक सप्ताहांत पाबंदियां चार मई तक जारी रहेंगी।इसका मतलब अगले शनिवार और रविवार को भी।’’

धारवाड़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यदिवसों पर कर्फ्यू लगाने या पूर्ण लॉकडान पर चर्चा कल होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में होगी और इसके बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा फैसले की घोषणा करेंगे।

शेट्टार ने कहा, ‘‘हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पाबंदिया लगानी पड़ेगी...हमें संक्रमण की कड़ी तोड़नी होगी। यह 10-12 दिन की बात है। देखते हैं...एक बार संक्रमण के मामलों में कमी आती है तो पाबंदियों को भी घटाया जाएगा।’’

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया