लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार मॉल खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है, जल्दी होगा फैसला : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि सरकार कुछ शर्तों के साथ शहर में शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है और इस संबंध में जल्दी फैसला लिया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मॉल्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुझसे भेंट की। मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ इसपर चर्चा करूंगा। हम कुछ शर्तों के साथ कुछ छूट देने की सोच रहे हैं। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।’’

पत्रकारों से यहां बातचीत में उन्होंने कोविड मामलों में आ रही कमी पर खुशी जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ चर्चा करके इसपर जल्दी फैसला लूंगा।’’

राज्य में पांच जुलाई के बाद कुछ शर्तों के साथ मॉल को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। आज दिन में शॉपिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने येदियुरप्पा के साथ भेंट की और उनसे अगले सप्ताह से मॉल खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गरुड़ मॉल के जी. एम. नंदीश ने कहा कि उन्होंने मॉल खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू