लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों की अस्थियां कावेरी नदी में प्रवाहित कीं

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन जून कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके उन लोगों की अस्थियां सामूहिक रूप से कावेरी नदी में प्रवाहित कीं, जिनका कोई परिजन अस्थियां लेने नहीं आया।

अधिकारियों ने बताया कि मांड्या जिले के मलवल्ली तालुक में बेलाकावाडी के निकट कावेरी नदी में बेंगलुरु के 500 से अधिक मृतकों के अस्थि कलश हिंदू मान्यता के अनुसार प्रवाहित किए गए।

राज्य में वैश्विक महामारी के दौरान पहली बार व्यापक स्तर पर इस प्रकार अस्थि विसर्जन किया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकतर अस्थियां शहर के बाहर स्थित उस खुले श्मशान घाट पर थीं, जिसे सरकार ने कोविड-19 से मौत के मामले चरम पर होने के दौरान शुरू किया था।

बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इन मृतकों के परिवार का कोई सदस्य अस्थि कलश लेने नहीं आया, जिसके बाद सरकार ने अस्थियां विसर्जित करने का फैसला किया।

राजस्व मंत्री आर अशोक, मांड्या के जिला प्रभारी मंत्री के सी नारायण गौड़ा और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुजारियों के एक दल ने अस्थि विसर्जन किया।

अशोक ने कहा, ‘‘गंगा नदी में शव फेंके जाने की रिपोर्ट देखकर मुझे दु:ख हुआ। मैं नहीं चाहता था कि हमारे राज्य में ऐसा होगा। किसी भी व्यक्ति का शव लावारिस नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हर जिले में उपायुक्तों, सहायक आयुक्तों और तहसीलदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतिम संस्कार किया जाए और यदि शवों को जलाया गया है, तो उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएं। मैं इस आशय का आदेश जारी करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि अन्य समुदायों के लोगों का अंतिम संस्कार उनकी मान्यता के अनुसार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?