कर्नाटक सरकार ने येदियुरप्पा को दी कैबिनेट रैंक की सुविधाएं

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:42 IST2021-08-07T20:42:05+5:302021-08-07T20:42:05+5:30

Karnataka government gives cabinet rank facilities to Yeddyurappa | कर्नाटक सरकार ने येदियुरप्पा को दी कैबिनेट रैंक की सुविधाएं

कर्नाटक सरकार ने येदियुरप्पा को दी कैबिनेट रैंक की सुविधाएं

बेंगलुरु, सात अगस्त कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्रियों के बराबर सभी सुविधाएं प्रदान करने का आदेश जारी किया।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के प्रोटोकॉल विंग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यकाल तक यह आदेश लागू रहेगा।

येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए 26 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। संयोगवश उसी दिन उनकी सरकार के दो साल पूरे हुए थे।

येदियुरप्पा की जगह लेने वाले बोम्मई के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक पद पर रहने की उम्मीद है।

येदियुरप्पा शिकारीपुरा से विधानसभा सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त उनके पास कोई सरकारी पद नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कैबिनेट रैंक के मंत्री वेतन के अलावा कई तरह के भत्तों, वाहन, सरकारी आवास समेत विभिन्न सुविधाओं के हकदार होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka government gives cabinet rank facilities to Yeddyurappa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे