लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने जिला प्रशासनों को कोविड स्थिति की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 जुलाई कर्नाटक सरकार ने कोविड ​​​​-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासनों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्थिति की कड़ी निगरानी करने और आवश्यक समझे जाने वाले अतिरिक्त रोकथाम उपाय लागू करने का आदेश दिया।

सरकार ने सीमा चौकियों पर मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सख्त निगरानी लागू करने के लिए भी कहा है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि ऐसा देखने में आया है कि सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ राज्य में कुछ स्थानों पर नए मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी सूरत में समयबद्ध जांच रणनीति के साथ कड़ी निगरानी और कड़े सूक्ष्म नियंत्रण उपायों की आवश्यकता होती है।

राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) के प्रधान सचिव एन मंजूनाथ प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोविड​​​​-19 स्थिति का आकलन करने के बाद, मुख्य आयुक्त-बीबीएमपी और जिलों के उपायुक्तों को अपने संबंधित क्षेत्राधिकार में हालात की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वे स्थिति के आकलन के आधार पर आवश्यक समझे जाने पर अतिरिक्त रोकथाम के उपाय लागू कर सकते हैं। इसके अलावा, मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सीमा चौकियों पर सख्त निगरानी उपायों को लागू किया जाना चाहिये।

कर्नाटक में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,052 और मौत के 35 नए मामले सामने आने के बाद क्रमश: संक्रमितों की संख्या 29,01,247 और मृतकों की तादाद 36,491 हो गई। बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 23,253 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी