लाइव न्यूज़ :

टीकों की कमी के बीच कर्नाटक सरकार ने टीका आयात करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 00:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 मई कर्नाटक में कोविड-19 के टीकों की कमी होने और संक्रमण के मामलों में खतरनाक वृद्धि के साथ इसकी मांग काफी बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को टीके बाहर से आयात करने का फैसला किया।

कर्नाटक के मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमें 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके खरीदने हैं। हम पहले ही देश में दो टीका निर्माताओं को तीन करोड़ खुराक के लिए पैसे दे चुके हैं। तीन करोड़ खुराक में से हमें सात लाख मिले हैं।"

उन्होंने कहा कि स्टॉक आने पर सरकार लोगों को टीके लगाएगी।

रवि कुमार ने कहा, "चूंकि हमें पर्याप्त टीके नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि सिर्फ दो टीका निर्माता हैं, हम टीके को आयात करने के ऑर्डर जारी करने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भारत के बाहर के केवल एक टीके को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि यदि अन्य टीकों की अनुमति दी जाती है, तो और टीके के ऑर्डर दिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिलों में टीके की उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति और आईसीयू बेड पर भ्रम दूर करने सहित अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे