लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने मास्की सिंचाई परियोजना, मराठा विकास प्राधिकरण के लिए मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 15 नवंबर कर्नाटक की सरकार ने रायचूर जिले में मास्की नाला सिंचाई परियोजना और मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन के लिए मंजूरी दे दी है।

इसके लिए शुक्रवार को आदेश पारित किए गए।

सरकार ने कहा कि इसने 52.54 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। वर्ष 2018-19 में नहर के बायें किनारे और दाहिने किनारे एवं उससे निकलने वाली शाखाओं को ठीक करने के लिए यह राशि आवंटित की गई थी।

सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग थी जिसे अंतत: सरकार की मंजूरी मिल गई।

सरकार ने 50 करोड़ रुपये की लागत से एमडीए के गठन की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आदेश में कहा, ‘‘राज्य में काफी संख्या में मराठा आबादी को देखते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक विकास के लिए मराठा विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा और इसके लिए वित्त विभाग की सहमति से 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’’

प्रशासनिक सूत्रों ने कहा कि मास्की और बासवकल्याण विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनावों को देखते हुए दोनों निर्णय किए गए।

कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के 2019 में 15 अन्य विधायकों के साथ इस्तीफा देने के कारण मास्की विधानसभा सीट खाली हुई थी। इन इस्तीफों की वजह से राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था और कांग्रेस- जद (एस) की सरकार गिर गई थी।

कांग्रेस विधायक बी. नारायण राव की कोरोना वायरस के कारण मौत होने से बासवकल्याण विधानसभा सीट खाली हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र