लाइव न्यूज़ :

कनार्टक को मिली कोविड के टीके की पहली खेप

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 जनवरी कर्नाटक सरकार ने बताया कि कोविड-19 टीके की 6.47 लाख खुराक की पहली खेप उसे मंगलवार को प्राप्त हो गई है और वह पारदर्शी तरीके से टीकाकरण अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविशील्ड टीके को लेकर विमान केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच चुका है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के कार्यालय ने, पहले जारी बयान में सुधार करते हुए, बताया कि टीके की 6,47,500 खुराक बेंगलुरु पहुंच गई हैं और अगली खेप कल सुबह पहुंचेगी।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में सुधाकर ने बताया था कि पहली खेप में कोविशील्ड की 7.95 लाख खुराक आ रही हैं।

टीके की खेप को एक वातानुकूलित ट्रक से राज्य के टीका भंडारगृह तक पहुंचाया गया।

सुधाकर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से टीकाकरण, टीके का भंडारण और अन्य कार्य करेगी।’’

कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है और राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पहले चरण में प्रदेश के 235 स्थानों पर करीब 16 लाख कोरोना योद्धाओं को सबसे पहले टीका लगेगा।

सुधाकर ने रेखांकित किया कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोविशील्ड को अनुमति दे दी है और केन्द्र ने इसकी 1.1 करोड़ खुराक खरीदी हैं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में अन्य किसी भी देश ने कोविड-19 टीके का मूल्य इतना कम तय नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से यह टीका 210 रुपये प्रति खुराक (जीएसटी सहित) खरीदा गया है। कुल कीमत 231 करोड़ रुपये है।

पहले चरण में केन्द्र सरकार करीब तीन करोड़ लोगों को नि:शुल्क टीका लगाएगी।

सुधाकर ने कहा कि टीके की प्रत्येक शीशी में 5 मिलीलीटर दवा है और टीके की हर खुराक 0.5 मिलीलीटर है, ऐसे में एक शीशी से 10 लोगों को टीका लग सकता है।

उन्होंने बताया, ‘‘पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा। यह टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करेगा। टीका पूरी तरह सुरक्षित है और किसी को चिंता करने या डरने की जरुरत नहीं है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई दुष्प्रभाव होता है तो उसका गहन विश्लेषण किया जाएगा... टीका लगवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जाएगा। टीका लगवाने के बाद व्यक्ति को निगरानी कक्ष में रहना होगा। कोई दुष्प्रभाव होने पर तुरंत इलाज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया