कर्नाटक: मंगलुरु में एक घर में परिवार के चार सदस्य मृत मिले

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:31 IST2021-12-08T16:31:02+5:302021-12-08T16:31:02+5:30

Karnataka: Four family members found dead in a house in Mangaluru | कर्नाटक: मंगलुरु में एक घर में परिवार के चार सदस्य मृत मिले

कर्नाटक: मंगलुरु में एक घर में परिवार के चार सदस्य मृत मिले

मंगलुरु, आठ दिसंबर कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार को एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान नागेश शेरिगुप्पी (30), उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी (26), बेटी सपना (8) और बेटे समर्थ (4) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नागेश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि नागेश का शव घर की छत से लटका पाया गया, जबकि अन्य को जहर देकर मार डाला गया था। परिवार बागलकोट जिले के बिलगी तालुक के सुनग गांव का रहने वाला था।

सूत्रों ने बताया कि नागेश ड्राइवर के तौर पर काम करता था जबकि विजयलक्ष्मी सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करती थी।

विजयलक्ष्मी अक्टूबर में लापता हो गई थी और नागेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विजयलक्ष्मी के वापस आने के बाद मामले को बंद कर दिया गया। विजयलक्ष्मी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति से झगड़े के बाद कुछ दिन के लिए अपनी दोस्त के घर चली गई थी।

शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार, डीसीपी हरिराम शंकर व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: Four family members found dead in a house in Mangaluru

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे