लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा- 'माथे पर कुमकुम और भस्म का टीका लगाने वालों से लगता है डर'

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2019 13:43 IST

बीते महीनें एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई थी।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने बयान के चलते एक बार फिर विवादों पर घिर गए हैं। उन्होंने मंगलवार को कर्नाटक के बादामी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा 'मैं वैसे लोगों से डरा हुआ हूं, जो अपने माथे पर कुमकुम या भस्म का लंबा टीका लगाते हैं।'

सिद्धारमैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने राहुल गांधी की टीका के साथ फोटो शेयर करते हुए पूर्व सीएम को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही ट्विटर पर हैशटैग सेल्फीविथतिलक भी ट्रेंड हो रहा है।

इससे पहले भी सिद्धारमैया विवादों में रह चुके हैं। बीते महीनें एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई थी।

इस कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिद्धारमैया के पास शिकायत लेकर गई थी। लेकिन जैसे ही उस महिला अपनी बात शुरू की।

सिद्धारमैया उसपर भड़क गए और महिला के हाथ से माइक भी छीन लिया। इसके बाद सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता भी की और फिर उनपर चिल्लाते हुए बैठने को कहा था।  

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां