लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बारिश से मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने की हालातों की समीक्षा

By भाषा | Updated: October 23, 2019 23:25 IST

शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रभावित 16 जिलों (अधिकतर उत्तर कर्नाटक के) के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हालात की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के कई हिस्सों में गत दो महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई हैं। पिछले हफ्ते से आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अधिकारियों को त्वरित आधार पर राहत कार्य चलाने और दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद जिम्मेदारियों का निवर्हन करने को कहा है।

कर्नाटक के कई हिस्सों में गत दो महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई हैं। पिछले हफ्ते से आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अधिकारियों को त्वरित आधार पर राहत कार्य चलाने और दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद जिम्मेदारियों का निवर्हन करने को कहा है।

अद्यतन आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को शुरू बारिश के दूसरे दौर में 13 लोगों की मौत हुई है और करीब 10 हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है। 16 जिलों के सात हजार लोग बेघर हुए हैं जिनमें उत्तर कर्नाटक का बेलगावी भी शामिल है जहां अगस्त में भी भीषण बाढ़ आई थी।

शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रभावित 16 जिलों (अधिकतर उत्तर कर्नाटक के) के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हालात की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान बाढ़ की वजह से गई है और 10,038 घरों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया है।’’

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाकों के अधिकारी दीपावली की छुट्टी पर न जाएं बल्कि बाढ़ प्रभावित की जरूरत के अनुसार कार्य करें। अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश देने के साथ येदियुरप्पा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें और सेना की एक टुकड़ी भी प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है। 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए