Karnataka Elections 2023: बेलगावी में राहुल गांधी ने गन्ना किसानों को किया संबोधित, केंद्र पर लगाया किसानों और मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप
By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2023 16:06 IST2023-04-24T15:50:17+5:302023-04-24T16:06:36+5:30
अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां कहा, अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी नहीं होता।

Karnataka Elections 2023: बेलगावी में राहुल गांधी ने गन्ना किसानों को किया संबोधित, केंद्र पर लगाया किसानों और मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप
बेलगावी (कर्नाटक): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में बेलगावी स्थित रामदूर्ग के गन्ना किसानों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल फोकस सिर्फ 2-3 अरबपतियों पर है, लेकिन यह किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होना चाहिए। अपने संबोधन में कांग्रेस नेता ने कहा, अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी नहीं होता।
बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार सुबह कुदाल संगम से कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने बसवेश्वर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बसवान्ना के नाम से भी जाने जाने वाले बसवेश्वर लिंगायत संप्रदाय के संस्थापक थे। वहीं, कुदाल संगम कर्नाटक के प्रभावशाली समुदायों में से एक लिंगायत संप्रदाय का महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।
कांग्रेस नेता के कर्नाटक दौरे को राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिंगायत समुदाय के लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद वह विजयपुरा गए, जहां उन्होंने रोडशो किया और जनसभा को संबोधित किया।
#WATCH| Karnataka: "Nowadays, focus is only on 2-3 billionaires, but it should be on farmers, labourers and small vendors....billionaires get loan from bank easily & if something happens, it gets waived off easily but farmers loans are never waived off": Rahul Gandhi, Congress… pic.twitter.com/AcVTuDLra1
— ANI (@ANI) April 24, 2023