Karnataka Election Results: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-112, भाजपा-68 और जेडीएस-24 सीटों पर आगे, कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 10:44 IST2023-05-13T10:37:35+5:302023-05-13T10:44:37+5:30

Karnataka Election Results 2023: रुझानों में जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी. पी. योगेश्वर से 93 मतों से आगे हैं। 

Karnataka Election Results Congress-112, BJP 68 and JDS-24 ahead in initial trends | Karnataka Election Results: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-112, भाजपा-68 और जेडीएस-24 सीटों पर आगे, कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न

Karnataka Election Results: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-112, भाजपा-68 और जेडीएस-24 सीटों पर आगे, कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न

Highlightsशुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पठाण यासिर अहमद खान से 6,236 मतों से आगे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से करीब 2,500 मतों से पीछे हैं।

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस-112, भाजपा-68 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटते नजर आए।

 शिग्गांव सीट पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पठाण यासिर अहमद खान से 6,236 मतों से आगे हैं। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से करीब 2,500 मतों से पीछे हैं। गौरतलब है कि शेट्टर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। रुझानों में जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सी. पी. योगेश्वर से 93 मतों से आगे हैं। 

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था।

ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले का पूर्वानुमान जताया गया है, हालांकि दोनों दलों के नेताओं में नतीजों को लेकर ‘‘बेचैनी’’ दिख रही है, जबकि जद (एस) को त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद है ताकि उसे सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का मौका मिल सके।

अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर कांग्रेस को बढ़त दी है। हालांकि कुछ ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना का भी संकेत दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सत्ता में क्रमिक बदलाव की 38 साल पुरानी परंपरा तोड़ने की उम्मीद में है।

Web Title: Karnataka Election Results Congress-112, BJP 68 and JDS-24 ahead in initial trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे