कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 09:54 IST2023-05-13T09:47:47+5:302023-05-13T09:54:17+5:30

ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

Karnataka Election Results 2023 Priyank Kharge leading from Chittapur assembly seat | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे

Highlightsकर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस आगे चल रही है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस आगे चल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भाजपा 61, कांग्रेस 95 और जनता दल (सेक्युलर) 19 सीट पर आगे है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह शनिवार दोपहर तक साफ हो जाएगा। इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार तथा जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी सहित कई अन्य बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह आठ बजे शुरू हुई। पीटीआई के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि राज्य के भावी राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73।19 प्रतिशत का "रिकॉर्ड" मतदान दर्ज किया गया था। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य की सत्ता में क्रमिक बदलाव की 38 साल पुरानी परंपरा तोड़ने की उम्मीद में है।

Web Title: Karnataka Election Results 2023 Priyank Kharge leading from Chittapur assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे