लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः बेंगलुरू को 'गार्बेज सिटी' कहकर प्रधानमंत्री ने किया शहर का अपमान: राहुल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर बेंगलुरू को 'गार्बेज सिटी' (कचरे का शहर) बना देने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पलटवार करते हुए कहा कि यह शहर 'भारत का गौरव' है और प्रधानमंत्री ने इसका अपमान किया है।

राहुल ने आज ट्वीट कर कहा, "प्रिय प्रधानमंत्री, बेंगलुरू गार्डेन सिटी (बागों का शहर) है और भारत का गौरव है। इसे गार्बेज सिटी कहना अपमानजनक है।' उन्होंने कर्नाटक में शहरी विकास के लिए धन मुहैया कराने में संप्रग और नरेंद्र मोदी सरकार के बीच तुलना करते हुए कुछ आंकड़े पोस्ट किए और कहा, 'झूठ का पुलिंदा खड़ा करना आपके लिए (मोदी) स्वाभाविक बात है। शहरों का निर्माण आपको बहुत मुश्किल लगता है।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया 'जुमलाफेस्टो', कहा- झूठ का है पुलिंदा 

डाटा आपके झूठ को उजागर करते हैं।' दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कल कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान शहरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सिद्धरमैया सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसने बेंगलुरू को ‘‘कचरे का शहर तथा सिलिकॉन वैली को पाप की घाटी ( वैली ऑफ सिन )’’ में बदल दिया है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट