Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल, उत्तम कुमार रेड्डी और दीपा दासमुंशी को पार्टी का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया
By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2023 22:34 IST2023-04-28T21:32:27+5:302023-04-28T22:34:47+5:30
कांग्रेस ने पार्टी शक्तिसिंह को कोल्लार और चिक्काबल्लापुर का पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं उत्तम कुमार रेड्डी और दीपा दासमुंशी को क्रमशः रायचूर और शिमोगा का पर्यवेक्षयक नियुक्त किया है।

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल, उत्तम कुमार रेड्डी और दीपा दासमुंशी को पार्टी का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को शक्तिसिंह गोहिल, उत्तम कुमार रेड्डी और दीपा दासमुंशी को पार्टी का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस ने पार्टी शक्तिसिंह को कोल्लार और चिक्काबल्लापुर का पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं उत्तम कुमार रेड्डी को रायचूर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं दीपा दासमुंशी को शिमोगा का पर्यवेक्षयक नियुक्त किया है। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मई को मतदान किए जाएंगे। जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
#KarnatakaElection2023 | Congress appoints Shaktisinh Gohil, Uttam Kumar Reddy and Deepa Dasmunsi as party's District Observers. pic.twitter.com/aikcRZaIpH
— ANI (@ANI) April 28, 2023