लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ईडी ने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता की संपत्तियां जब्त कीं

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने धन शोधन रोधी कानून के तहत बेंगलुरु जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता की 7.48 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा कि एस एम बसवराजू की जब्त चल और अचल संपत्तियों में बैंक खातों में रखी गई कुछ जमा राशि, 3.41 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण, दो आवासीय स्थल, एक वाणिज्यिक परिसर के अलावा बेंगलुरु व मैसूर में छह आवासीय फ्लैट शामिल हैं।

ईडी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वर्ष 2018 में कर्नाटक लोकायुक्त की तरफ से दाखिल किए गए आरोपपत्र पर आधारित है जिसमें बसवराजू पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है।

ईडी ने कहा कि उसने जांच में पाया है कि आरोपी अधिकारी ने अपनी वैध आय से अधिक चल-अचल संपत्ति एकत्रित की जिन्हें सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने नाम पर और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए