लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : कलबुर्गी में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर कर्नाटक के कलबुर्गी में रविवार को 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी।

केएसएनडीएमसी ने बताया कि भूकंप सुबह छह बजकर पांच मिनट पर आया और इसका केंद्र कलबुर्गी जिले के कलगी तालुका में कोडाडूर के दो किलोमीटर उत्तर पूर्व में था।

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भूकंपीय तीव्रता मानचित्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता कम थी और यह अधिकतम 7-12 किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया।’’

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। केएसएनडीएमसी ने बताया कि इस तरह के भूकंप से स्थानीय समुदाय को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्का झटका महसूस किया जा सकता है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि तीव्रता बेहद कम है, जो विनाशकारी नहीं है।

एक अक्टूबर और पांच अक्टूबर को विजयपुरा में बसवकल्याण के पास 2.5 से 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह स्थान लातूर और किल्लारी के निकट है, जहां सितंबर 1993 में जबरदस्त भूकंप आया था।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भूकंप के कई कारक हो सकते हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये बेहद हल्के झटके थे।

हालांकि उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों पर बहुत जल्द प्रमुख भूवैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

खनिज प्रशासन की उप निदेशक डॉ लक्षअम्मा ने कहा कि भूकंप के बाद से अधिकारी सतर्क हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘केएसडीएमए के अधिकारी पहले से ही इस मुद्दे पर सतर्क हैं और घटना का अध्ययन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो