लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कुमारस्वामी के कार्यकाल में नेताओं-अफसरों के फोन टैप होने का आरोप, CM येदियुरप्पा ने मांगी रिपोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2019 11:38 IST

मामले की शुरूआत बेंगलुरु के पुलिस कमिशनर पद के लिए प्रदेश के पुलिस अफसरों के बीच आपसी झगड़े को लेकर हुई। इस बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ जिसे लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस मामले में जांच की मांग की है। 

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी की सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। कुमारस्वामी ने लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।

कर्नाटक में नई सारकार आने के बाद भी वहां सियासी हलचल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, बीजेपी के नेता एस प्रकाश ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमारी पार्टी के कई नेता भी इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं और उम्मीद है कि जांच जरूर की। इसके बाद सीएम येदियुरप्पा ने मामले की रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी मांगी है। 

हालांकि, कुमारस्वामी ने लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने ट्वीट किया 'मैंने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री का पद स्थायी नहीं होता। मुझे सत्ता में रहने के लिए फोन टैप कराने की जरूरत नहीं थी। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।'

मामले की शुरूआत बेंगलुरु के पुलिस कमिशनर पद के लिए प्रदेश के पुलिस अफसरों के बीच आपसी झगड़े को लेकर हुई। इस बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ जिसे लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने मामले में जांच की मांग की है। 

इन नेताओं में कांग्रेस के विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, एम मल्लिकार्जुन खड़गे और गठबंधन सरकार में गृहमंत्री रहे एम बी पाटिल शामिल हैं। शिवकुमार के अलावा कांग्रेस के किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने आरोप अभी तक खारिज नहीं किये हैं। 

अयोग्य करार दिए जा चुके हंसूर से जनता दल एस के विधायक ए एच विश्वनाथ ने बुधवार को पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उसने उनके समेत 300 से अधिक नेताओं के फोन टैप कराए थे । विश्वनाथ जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन बाद में वह बागी हो गए थे। केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कथित फोन टैपिंग मामले की व्यापक जांच की मांग की।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है