लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकटः बसपा प्रमुख मायावती के कहने के बावजूद विधानसभा में वोट नहीं किया BSP MLA 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2019 19:52 IST

कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव एचडी कुमारस्वामी ने पेश की थी। विश्वास मत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि विरोध में 105 वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक से कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है।एन महेश कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक हैं। सरकार के पक्ष में मतदान नहीं किया। वह सदन में गैरहाजिर रहे। 

आखिरकार कर्नाटक का नाटक का अंत हो गया। कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव एचडी कुमारस्वामी ने पेश की थी। विश्वास मत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि विरोध में 105 वोट पड़े।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कर्नाटक में पार्टी के एकमात्र विधायक को राज्य में एचडी कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया था। बसपा प्रमुख ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक से कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है।’’ एन महेश कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक हैं। कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस...जदएस गठबंधन सरकार के भविष्य का फैसला हो गया है। एन महेश ने सरकार के पक्ष में मतदान नहीं किया। वह सदन में गैरहाजिर रहे। 

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त करने के लिए दो बार कहा लेकिन उस दिन विधानसभा की कार्यवाही विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बिना ही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बागी विधायकों के इस्तीफों के चलते कुमारस्वामी सरकार संकट में है। 

कर्नाटक में भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने सोमवार को राज्यपाल से राज्य में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा करने का अनुरोध किया। राव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग लोकतंत्र के बारे में बात करते हैं, जो लोग राजनीति में नैतिकता की बात करते हैं, जो समुचित प्रक्रिया के अनुपालन की मांग करते हैं... हमने उन सभी को चेतावनी देते हैं कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा इसे स्वीकार नहीं करेगी। हम (कर्नाटक के) राज्यपाल से इसे (लोकतंत्र को) बचाने का अनुरोध करते हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और ‘‘कभी खत्म नहीं होने वाले’’

तरीके से विश्वास मत पर चर्चा का आयोजन कर संविधान की मूल भावना को नष्ट कर रहे हैं। राव ने आरोप लगाया कि राज्यपाल द्वारा विश्वास मत पर चर्चा खत्म करने की अपील के बावजूद यह जारी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मंत्री कांग्रेस के डी के शिवकुमार मुंबई में बागी विधायकों से मिलने जा रहे हैं और इसमें उन्हें प्रभावित किये जाने, खरीद फरोख्त की आशंका है। भाषा सुरभि दिलीप दिलीप

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटबीएसपीमायावतीएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है