लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने महादयी नदी का पानी मोड़ा: गोवा के मंत्री ने विधानसभा में कहा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:54 IST

Open in App

पणजी, 28 जुलाई गोवा के जल संसाधन मंत्री फिलिप नेरी रोड्रिग्ज ने विधानसभा में स्वीकार किया कि कर्नाटक ने महादयी नदी के पानी को मोड़ा और कितनी मात्रा में पानी लिया गया उसे नहीं मापा जा सकता। विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन, विपक्ष ने महादयी नदी के पानी को मोड़ने के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

सदन में मुद्दे को उठाते हुए निर्दलीय विधायक रोहन खोंटे ने कर्नाटक के साथ नदी के विवाद पर राज्य सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या गोवा सरकार यह स्वीकार कर सकती है कि कर्नाटक ने नदी का पानी मोड़ा, और यदि हां तो कितना पानी लिया गया।

खोंटे ने सरकार पर उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर करने में देर करने का आरोप लगाया। सवाल का जवाब देते हुए रोड्रिग्ज ने कहा कि अंतर राज्यीय जल विवाद न्यायाधिकरण के आदेश के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई थी।

मंत्री ने स्वीकार किया कि कर्नाटक ने नदी का पानी मोड़ा। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने इसके बारे में पहले ही रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे उच्चतम न्यायालय को सौंप दिया गया है।

रोड्रिग्ज ने कहा, “हमने न्यायालय में रिपोर्ट सौंप दी है। तीनों राज्यों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हम रिपोर्ट को सदन के पटल पर नहीं रख सकते क्योंकि मामला उच्चतम न्यायालय में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए