लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह का बयान, 'पांच साल में सेना ने तीन बार की एयर स्ट्राइक, पर तीसरे की जानकारी नहीं दूंगा'

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2019 16:33 IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत को विश्व गुरू बनाना चाहते है और इस काम को भाजपा कर सकती है। हम राजनीति करते है तो इंसाफ और इंसानियत के आधार पर करते है।

Open in App

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हमारी वायु सेना के जवान लड़ाकू विमान लेकर एक मिशन के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों का सफाया करने गये थे,कोई फूल बरसाने और सैर-सपाटा करने नहीं गए थे।

उन्होंने कहा 'हमारी सेना के जवानों ने पिछले पांच वर्षो में तीन बार दुनिया के दूसरे देश की धरती पर जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की है। दो की जानकारी मैं दूंगा, पर तीसरे के बारे में कुछ नहीं बताऊंगा।'

सिंह ने ब्यावर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार पाकिस्तान को यह अहसास हुआ होगा कि अब आतंकवाद का कारोबार पाकिस्तान की धरती पर भी बेखौफ होकर और बेरोकटोक होकर नहीं चलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद के ठिकाने चलते रहेंगे तो पाकिस्तान को उसकी सबसे बड़ी कीमत चुकानी पडेगी और इस बात का अहसास हमारी सेना ने जवानों ने पाकिस्तान को करा दिया है।

उन्होंने कहा कि लेकिन दुख तब होता है, भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की तो पाकिस्तान की बौखलाहट तो समझ में आती है लेकिन यहां पर कुछ लोगों को सदमा पहुंचा है। वे हमसे सबूत मांग रहे है कि प्रमाण लाइये।

उन्होंने कहा कि वायुसेना के जवानों ने ‘टारगेट’ को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं कि जो युद्व वीर होता है वह मारे गये लोगों की गिनती नहीं करता है।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के संबंध में कांग्रेस के दोस्तों का रवैया इतना भ्रामक और खतरनाक है कि कांग्रेस के कुछ नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहते है। हाफिज सईद को ‘हाफिज जी’ कहते है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सवाल पर ऐसे लोगों की न नीति साफ है और न ही नीयत साफ है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिये सभी दलों को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि हम भारत को विश्व गुरू बनाना चाहते है और इस काम को भाजपा कर सकती है। हम राजनीति करते है तो इंसाफ और इंसानियत के आधार पर करते है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग हमारे थे है और रहेंगे तथा देश में पढ़ रहे सभी कश्मीरी छात्रों की पूरी हिफाजत की जानी चाहिए।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल