लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के डीजीपी ने लोगों से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 अप्रैल बेंगलुरु में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोगों के घूमने पर कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने उनसे पाबंदियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।

सूद ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन को गंभीरता से लीजिए। यह हमारे अपने हित में है और संभवत: अंतिम उपाय है।’’

उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस वजह के घूमने के लिए पुलिस ने 1,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया है।

सूद ने लोगों को आगाह करते हुए कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि आप अपने वाहन के बिना घर नहीं लौटना चाहेंगे। पुलिस के साथ सहयोग करिये, घर पर रहिये और संक्रमण की श्रृंखला तोड़िए।’’

कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 27 अप्रैल की रात से 12 मई की सुबह तक राज्य के शहरी इलाकों में 14 दिन का लॉकडाउन लागू कर रखा है।

राज्य में हर दिन 35,000 से अधिक मामले आ रहे हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.5 लाख से अधिक हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य जीवनरक्षक दवाओं की कमी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे