लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः इंदिरा कैंटीन में मिल रहे जहरीले खाने की रिपोर्ट को उप मुख्यमंत्री परमेश्वरा ने बताया बकवास 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 19:49 IST

कर्नाटक में इंदिरा कैंटीन सूबे की सरकार द्वारा संचालित की जाती है, जहाँ कम दाम में अच्छा खाना देने का दावा किया जाता है। इंदिरा कैंटीन में नाश्ता 5 रुपये में और दोपहर व रात का खाना 10-10 रुपये में मिलता है।

Open in App

कर्नाटक में इंदिरा कैंटीन के खाने में जहरीला पदार्थ पाये जाने की रिपोर्ट पर सूबे के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने सफाई दी है। उन्होंने सोमवार (18 मार्च) को इस तरह की रिपोर्ट को बकवास करार दिया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इंदिरा कैंटिन में जो खाना दिया जाता है वह "ज़हरिला" है और वह खाना लोगों के खाने के योग्य नहीं है।

उप मुख्यमंत्री परमेश्वरा ने कहा कि इस संबंध में मैंने आयुक्त से बातचीत की है और 198 वार्डों की सभी कैंटीनों से सैंपल लेकर प्रयोगशाला में उसकी जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है। कुछ रिपोर्ट्स में वहाँ का खाना जहरिला बताया जा रहा है लेकिन वो जहरिला नहीं हो सकता। हम लोगों को जहरिला खाना नहीं परोस सकते।

उन्होंने कहा है कि अगर इस रिपोर्ट में सच्चाई हुई तो  कैंटीन को चला रहे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी और खाने की गुणवत्ता में सुधार होगा।

आपको बता दें, कर्नाटक में इंदिरा कैंटीन सूबे की सरकार द्वारा संचालित की जाती है, जहाँ कम दाम में अच्छा खाना देने का दावा किया जाता है। इंदिरा कैंटीन में नाश्ता 5 रुपये में और दोपहर व रात का खाना 10-10 रुपये में मिलता है। इसकी शुरुआत अगस्त 2017 मे हुई थी। यह कैंटीन शुरुआत से ही किसी न किसी बात को लेकर विवादों से घिरी रही है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों