लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- दलित होने के कारण मैं मुख्यमंत्री नहीं बन पाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2019 17:27 IST

कर्नाटक के दावणगेरे के चालावड़ी में दलित संप्रदाय की एक रैली में जी परमेश्वर ने कहा, ''मैं दलित दमन का पीड़ित हूं और इसलिए मुख्यमंत्री का पद हासिल नहीं कर सका हूं। मैंने अनिक्षा से उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया जिसके लिए मुझे कोई रुचि नहीं थी।''

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने एक बयान देकर गठबंधन सरकार में रार की सुगबुगाहटों को जोर दे दिया है। जी परमेश्वर ने कहा कि उन्हें दलित होने का खामियाजा उपमुख्यमंत्री के पद से वंचित होकर भुगतना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक परमेश्वर ने दावा किया कि वह दलित दमन के पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनिक्षा से उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना पड़ा। 2019 आम चुनाव से पहले परमेश्वर का यह कहना आग में और घी छोड़ता कि सरकार गठन के समय कांग्रेस द्वारा जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को पसंद न किया जाना गठबंधन सरकार के लिए मुश्किल का सबब बन गया था। 

कर्नाटक के दावणगेरे के चालावड़ी में दलित संप्रदाय की एक रैली में जी परमेश्वर ने कहा, ''मैं दलित दमन का पीड़ित हूं और इसलिए मुख्यमंत्री का पद हासिल नहीं कर सका हूं। मैंने अनिक्षा से उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया जिसके लिए मुझे कोई रुचि नहीं थी।'' इससे पहले परमेश्वर ने कहा कि बी बासावालिंगप्पा और केएच रंगनाथ और कलबुर्गी से वर्तमान सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेताओं ने भी राज्य का नेतृत्व करने का मौका गंवाया। उन्होंने कहा, ''उनमें से सभी मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन दलित दमन के पीड़ित रहे।''

परमेश्‍वर ने कहा कि वह अपनी निराशा जाहिर करने और समुदाय का समर्थन हासिल करने के लिए चालावड़ी की रैली में आए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण कर्नाटक में अब तक छुआछूत देखने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि संविधान से मिले अधिकारों के बाद भी दलितों को मंदिरों, होटलों और नाई की दुकानों में घुसने से रोका जाता रहा। उन्होंने कहा कि दलितों को संप्रदाय के भगवान के रूप में बीआर अंबेडकर की पूजा जरूर करनी चाहिए।  

इससे पहले दावणगेरे के विधायक और ऑल इंडिया वीरशैव महासभा अध्यक्ष शामानुर शिवशंकरप्पा खड़गे को अगला पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, ''खड़गे ने प्रधानमंत्री बनने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी का सामना करने में एआईसीसी प्रमुख राहुल गांधी से ज्यादा सक्षम हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया