लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढाया गया, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2021 20:04 IST

कर्नाटक में जारी कोरोना लॉकडाउन को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस बात की घोषणा शुक्रवार को की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कोरोना लॉकडाउन की समय सीमा 7 जून सुबह 6 बजे तक के लिए बढा़ई गईइससे पहले 24 मई को राज्य में खत्म हो रहा था लॉकडाउन, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने की लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणाकर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32, 218 नए मामले आए हैं और 353 लोगों की मौत हुई है

कर्नाटक में कोरोना संकट के बीच लागू लॉकडाउन को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में शुक्रवार शाम घोषणा की। इससे पहले कर्नाटक में जारी लॉकडाउन की समय सीमा 24 मई को खत्म हो रही थी।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों को बताया कि सीनियर अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय के मुताबिक ही लॉकडाउन को राज्य में फिलहार बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जारी लॉकडाउन अब 7 जून को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

इससे पहले कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32, 218 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 353 लोगों की और मौत भी इस महामारी से हो गई है। शुक्रवार शाम तक बेंगलुरु में ही 9591 नए मामले रिपोर्ट हुए।

येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन में और सख्ती बरतने के संकेत देते हुए कहा, 'हमें कई शिकायतें मिल रही हैं कि लोग सुबह 10 बजे के बाद भी बाहर घूम रहे हैं। हम लोगों को अब सुबह 9.45 बजे तक दूकानों से बाहर जाने और सभी दुकानों को 10 बजे तक बंद करने को कह रहे हैं।'

येदियुरप्पा ने साथ ही कहा कि अभी लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। कर्नाटक में गुरुवार को  34,281 नए मामले सामने आए थे।

इस बीच कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू करने जा रही है। सरकार ने टीकों की कमी के कारण पिछले हफ्ते इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो