कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढाया गया, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की घोषणा
By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2021 20:04 IST2021-05-21T19:50:06+5:302021-05-21T20:04:27+5:30
कर्नाटक में जारी कोरोना लॉकडाउन को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस बात की घोषणा शुक्रवार को की।

कर्नाटक में कोरोना लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाया गया (फाइल फोटो)
कर्नाटक में कोरोना संकट के बीच लागू लॉकडाउन को 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस संबंध में शुक्रवार शाम घोषणा की। इससे पहले कर्नाटक में जारी लॉकडाउन की समय सीमा 24 मई को खत्म हो रही थी।
येदियुरप्पा ने पत्रकारों को बताया कि सीनियर अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक के बाद लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय के मुताबिक ही लॉकडाउन को राज्य में फिलहार बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जारी लॉकडाउन अब 7 जून को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
We had a meeting with senior officials and ministers. We have taken a decision on lockdown. We had strict restrictions till 24th May. As per the opinion of experts, we are extending the strict restrictions till 7th June at 6 am: Karnataka CM BS Yediyurappa
— ANI (@ANI) May 21, 2021
(File photo) pic.twitter.com/wZqu2O52G8
इससे पहले कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32, 218 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 353 लोगों की और मौत भी इस महामारी से हो गई है। शुक्रवार शाम तक बेंगलुरु में ही 9591 नए मामले रिपोर्ट हुए।
येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन में और सख्ती बरतने के संकेत देते हुए कहा, 'हमें कई शिकायतें मिल रही हैं कि लोग सुबह 10 बजे के बाद भी बाहर घूम रहे हैं। हम लोगों को अब सुबह 9.45 बजे तक दूकानों से बाहर जाने और सभी दुकानों को 10 बजे तक बंद करने को कह रहे हैं।'
येदियुरप्पा ने साथ ही कहा कि अभी लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी। कर्नाटक में गुरुवार को 34,281 नए मामले सामने आए थे।
इस बीच कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू करने जा रही है। सरकार ने टीकों की कमी के कारण पिछले हफ्ते इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था।